फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, uncontrolled tractor crushed the old farmer

चित्रकूट में बेकाबू ट्रैक्टर ने वृद्ध किसान को रौंदा

Sun, 01 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, uncontrolled tractor crushed the old farmer
चित्रकूट। खेत से घर लौट रहे वृद्ध किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे लहूलुहान किसान को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया निवासी हरीप्रसाद (70) पुत्र वासुदेव शनिवार की देर शाम को अपने खेत की रखवाली करने के बाद गांव के घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आया ट्रैक्टर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इधर, घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक किसान की पत्नी देवमनि ने बताया कि उसके पांच पुत्र तीन बेटियां हैं व 8 बीघा खेती है, इससे परिवार का भरण पोषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed