फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, the District Magistrate asked for a response from the absent Mandi Secretary

चित्रकूट में जिलाधिकारी ने गैरहाजिर मंडी सचिव से मांगा जवाब

Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, the District Magistrate asked for a response from the absent Mandi Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सचिव मंडी कर्वी के उपस्थित न होने पर जवाब-तलब करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों पर अवैध खनन की नियमित रूप से जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। कहीं से अवैध खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि बैंकों में विद्युत आदि के बड़े बकायेदारों की आरसी वसूली पर कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से कहा कि कर करेत्तर में जिन विभागों का मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम है उन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जाए। सभी विभागों से कहा कि प्रवर्तन पर अधिक से अधिक कार्यवाही करें। उन्होंने आबकारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि अवैध शराब, जहरीली व नशीली शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। कहीं समस्या प्राप्त नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक से कहा कि संबंधित बैंकों में जो रिकवरी हो रही है उसकी फीडिंग कराएं। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, सदर एसडीएम रामप्रकाश, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगम लाल, मऊ नवदीप शुक्ला, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके मित्तल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्रा, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, जिला प्रबंधक आरके सोनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed