फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot district, student Preeti took over the chair of the police station, dealt with four cases

चित्रकूट जिले में छात्रा प्रीति ने संभाली थाने की कुर्सी, चार मामले निपटाए

Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot district, student Preeti took over the chair of the police station, dealt with four cases
फोटो-13- राजापुर थाने में एक दिन के थानेदार योजना में थानाप्रभारी बनी छात्रा प्रीति - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचे फरियादी समेत ड्यूटीरत पुलिसकर्मी उस वक्त चौंक गए जब थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एक छात्रा को बैठे देखा। छात्रा सभी को निर्देश देकर समस्याओं का निस्तारण कर रही थी। उसने 20 मिनट के अंदर चार मामलों का निस्तारण करा दिया। इसके बाद पता चला कि यह पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को बेफिक्र होकर आने-जाने व पढ़ने के लिए प्रयास किया है।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना व चौकियों में छात्राओं को एक दिन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। राजापुर थाना प्रांगण में स्व. महादेव इंटर कॉलेज नांदिन कुर्मियान की छात्राओं की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक द्वारा जागरूक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के द्वारा छात्रा प्रीति मिश्रा पुत्री प्रेमचंद्र मिश्रा को एक दिन के लिए महिला डेस्क प्रभारी मनोनीत किया गया। प्रीति मिश्रा प्रभारी महिला डेस्क ने बताया कि शुक्रवार को चार महिलाओं के शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिनमें दो के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराकर शिकायतों का निस्तारण किया गया है तथा दो प्रार्थना पत्रों की जांच के लिए संबंधित उप निरीक्षक को दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद संगोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन किया गया है। जिसके प्रभारी उप निरीक्षक अर्पित पांडेय को सौंपी गई है। कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी व भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, महिला कांस्टेबल मोनिका तिवारी, सरिता तिवारी, महादेव इंटर कॉलेज की छात्राएं शालिनी द्विवेदी, चांदनी, अर्चना, बीना देवी, काजल, पारुल, किरण, रूबी, सपना, संजना आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि सदर कोतवाली में छात्रा शिवानी पुत्री मुकेश श्रीवास्तव, बरगढ़ थाने मेें प्रीतू मिश्रा निवासी कोनिया, मानिकपुर थाने में रेखा मिश्रा पुत्री कैलाश, प्रिंयका पांडेय पुत्री सत्यप्रकाश पांडेय, दीप्ती पुत्री महेंद्र, भरतकूप थाने में आकांक्षा, गनीवां में अनामिका पुत्री आनंद सिंह को एक दिन का थानेदार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed