फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, Congressmen celebrated the birth anniversary of former Prime Minister and Veeraganna Lakshmi Bai

चित्रकूट में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री व वीरागंना लक्ष्मी बाई की मनाई जयंती

Thu, 19 Nov 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, Congressmen celebrated the birth anniversary of former Prime Minister and Veeraganna Lakshmi Bai
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली भारत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में हो सका था। उनकी शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता। साथ ही वीरांगना लक्ष्मीबाई ने साहस के दम पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। ऐसी वीरांगना को शत शत नमन।
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहां कि देश में लोकतंत्र व संविधान दोनों खतरे में है। कहा कि एकजुटता के साथ गांव-गांव पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार करना होगा। कांग्रेसी इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर अवधेश करवरिया, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, नोखेलाल द्विवेदी, जितेंद्र सोनकर, वीरेंद्र सिंह, विजयमणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, चुनबाद प्रसाद, शिव गुलाम वर्मा, अरुण गुप्ता, संदीप सिंह, नीरू गुप्ता, अर्जुन, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज शुक्त्रस्वार को मध्यान्ह जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed