फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ignoring traffic rules leads to loss of life

Chitrakoot News: यातायात नियमों की अनदेखी से चली जाती है जान

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ignoring traffic rules leads to loss of life
चित्रकूट। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। इसकी अनदेेखी करने वाले हादसे का शिकारर हो जाते हैं और जान तक गवां देते हैं। ये बातें सीओ यातायात निष्ठा उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के जेपी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ यातायात निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सुरक्षित रहने के चांस बढ़ जाते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोग परिजनों को भी नियमों को पालन करने लिए जागरूक करेंं। जिस तरह से बच्चे अपने माता पिता से अपनी पसंदीदा वस्तुओं को पाने के लिए जिद करते हैंए उसी तरह से हमें अपने माता9पिता से यातायात के नियमों के पालन की जिद करनी चाहिए। छात्र-छात्राएं अभिभावकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र सोशल मीडिया पर लालच न करें। इस मौके पर टीआई मनोज कुमार ने तत्काल सेवा के लिए 112, 1090, 1076. 1098 आदि टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों को नियमोंं का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। कांस्टेबल नौशाद अली मदन गोपाल व जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार मिश्र, शिक्षक दिनेश कुमार, कौशलेंद्र, चंद्रदत्त, आशुतोष पांडेय, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed