{"_id":"576449e24f1c1b515911bb24","slug":"if-you-do-not-perform-inventory","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन सामग्री न मिलने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन सामग्री न मिलने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बेलहरी व पडरी के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से कोटेदार की दुकान के बाहर लाइन लगाने वालों को जब राशन सामग्री नहीं मिली, तो सभी ने कलेक्ट्रेट परिसर आकर प्रदर्शन किया। सदर ब्लाक के बगलई और बेलहरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को बगलई के परदेशी लाल, शिवपूजन सिंह, बसंतलाल, भोला प्रसाद, त्यागी, रनिया, रजा, बद्री, संजय, संतोष, मनीष, रामजस, मइयादीन व धीरेंद्र आदि कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और डीएम को बताया कि उनका कोटा पडरी के कोटेदार के यहां संबद्ध है।
विज्ञापन
हर रोज राशन पाने के लिए दुकान जाते हैं, लेकिन वह हर बार लौटा देता है। चार दिन से राशन सामग्री पाने के लिए वह लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि कोटेदार अपने चहेतों को लाभ देता है।
विज्ञापन
इसी प्रकार बेलहरी की गोरा देवी, फुलिया, सन्नोदेवी, शिवकुमारी, सुमित्रा, संगीता, किरण, सीमा व कमलेश आदि ने आरोप लगाया कि कोटेदार बीपीएल कार्ड होने के बावजूद राशन सामग्री नहीं दे रहा है। हर बार बाद में आने को कहता है। विरोध करने वालों को कार्ड निरस्त कराने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।