फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you do not have toilets and housing performance

शौचालय व आवास न मिलने पर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Tue, 16 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
If you do not have toilets and housing performance
शौचालय से लेकर आवास आवंटन की सरकार की योजना को स्थानीय अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। एक साल से सदर ब्लाक के आधा दर्जन गांव की महिलाएं शौचालय व आवास के लिए उच्चाधिकारियों से मांग करती आ रही हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। जिससे नाराज महिलाओं ने ने तहसील परिसर के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस पर सदर ब्लाक के चिल्लामाफी, मकरी, पहरा, भरथौल, रौली  कल्याणपुर, इटखरी, ढोलबजा और बीरामाफी गांव की महिलाओं ने अधिकारियों  के सामने गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में जब चौपाल लगती है तो शौचालय और आवास पाने के लिए आवेदन करने को कहा जाता है।
विज्ञापन


लेकिन जब आवेदन करते हैं तो संबधित विभाग के अधिकारी परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि एक साल से वह लोग शौचालय व आवास की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार अधिकारी उन्हें टरका देते हैं। मौके पर मौजूद एफीकोर सामाजिक संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल डैनियल व एनके वर्धन ने बताया कि इन महिलाओं की समस्याओं को संस्था भी अपने स्तर से उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के बाद अधिकारी इन पात्रों को कोई नया  कागजात लाने को कहकर टरका देते हैं। सुमित्रा, रानी, चुनकी, कांची, सावित्री, फुलिया देवी, नथिया और रामरती आदि ने एसडीएम रजनीश मिश्रा को ज्ञापन देकर शौचालय व आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed