{"_id":"6d49188e1ef4a67b2e450e65cdb604cb","slug":"if-you-do-not-have-toilets-and-housing-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय व आवास न मिलने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय व आवास न मिलने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय से लेकर आवास आवंटन की सरकार की योजना को स्थानीय अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। एक साल से सदर ब्लाक के आधा दर्जन गांव की महिलाएं शौचालय व आवास के लिए उच्चाधिकारियों से मांग करती आ रही हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। जिससे नाराज महिलाओं ने ने तहसील परिसर के सामने प्रदर्शन किया।
मंगलवार को तहसील दिवस पर सदर ब्लाक के चिल्लामाफी, मकरी, पहरा, भरथौल, रौली कल्याणपुर, इटखरी, ढोलबजा और बीरामाफी गांव की महिलाओं ने अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में जब चौपाल लगती है तो शौचालय और आवास पाने के लिए आवेदन करने को कहा जाता है।
लेकिन जब आवेदन करते हैं तो संबधित विभाग के अधिकारी परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि एक साल से वह लोग शौचालय व आवास की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार अधिकारी उन्हें टरका देते हैं। मौके पर मौजूद एफीकोर सामाजिक संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल डैनियल व एनके वर्धन ने बताया कि इन महिलाओं की समस्याओं को संस्था भी अपने स्तर से उठा रही है।
विज्ञापन
आवेदन करने के बाद अधिकारी इन पात्रों को कोई नया कागजात लाने को कहकर टरका देते हैं। सुमित्रा, रानी, चुनकी, कांची, सावित्री, फुलिया देवी, नथिया और रामरती आदि ने एसडीएम रजनीश मिश्रा को ज्ञापन देकर शौचालय व आवास दिलाने की मांग की है।