{"_id":"6320d1244743df300271bc75","slug":"if-the-work-does-not-start-in-a-week-then-the-salary-of-the-officers-will-stop-chitrakoot-news-knp717979682","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः एक हफ्ते में काम शुरू न हुआ तो अफसरों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः एक हफ्ते में काम शुरू न हुआ तो अफसरों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने अंतर्राज्यीय सीमा के दो लेन मार्ग पर गेट व प्रकाश व्यवस्था का कार्य के संदर्भ में कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू नहीं कराया गया तो सभी अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। आईटीआई बरगढ़, मानिकपुर के प्रधानाचार्य के बैठक में उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द ही सीएम चित्रकूट आ सकते हैं ऐसे में अधूरे काम पूरे कराए जाएं।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि पांच जुलाई को मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया है उनके शिलापट्ट तत्काल लगा दिए जाए। जनपद में मुख्यमंत्री का जल्द ही भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। जिसमें यह सब समीक्षा के बिंदु है, जो कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा जिन कार्यों का शिलान्यास कराया जाना है उसकी तैयारी करा लें। जिससे शिलान्यास कराया जा सके।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण के स्वीकृत कार्यों में धनराशि अवमुक्त हुई है उन पर कार्य शुरू कराएं। जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है उन्हें तत्काल पूर्ण कराकर पूरा विवरण दें। सेतु के निर्माण पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि अगली बैठक में यह प्रस्तुत करें कि कौन इकाई क्या कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न नदियों पर सेतु समेत अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि विकास भवन के एप्रोच रोड का कार्य तत्काल शुरू कराएं। बेड़ी पुलिया से पिपरावल पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अगल-बगल नाला निर्माण कराया जाना है उसे तत्काल शुरू कराएं। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, डीआईओएस बलिराज राम, बीएसए लव प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।