फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If the vehicle is not released within 45 days, it will be auctioned

Chitrakoot News: 45 दिन के अंदर वाहन रिलीज न कराया तो होगी नीलामी

Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle is not released within 45 days, it will be auctioned
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के परिवहन विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। तय हुआ कि जो वाहन जांच में पकड़े जाते हैं, उन्हें 45 दिन के अंदर वाहन स्वामी नहीं छुड़ाता तो उसे नीलाम कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं एक से 15 जून तक विशेष अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाने की कवायद होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में मंडलीय बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरआर सोनी ने राजस्व संकलन की जिलेवार समीक्षा की। चित्रकूट, बांदा व हमीरपुर का 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा मिला। महोबा का कम होने पर एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी वाहन स्वामियों को फिटनेस, टैक्सी परमिट के लिए नोटिस जारी होंगे। इसके लिए एक से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। फिटनेस जांच के लिए वाहन स्वामी अन्य जिले में भी पूरे कागजात लेकर संबंधित अधिकारी से करा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में चित्रकूट एआरटीओ कार्यालय के आसपास मध्यस्थों की मौजूदगी, कार्यालय में नियमोंं का उल्लंघन का मामला भी सुर्खियों में रहा। बैठक में बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के आरटीओ उदयवीर सिंह, सौरभ कुमार, शंकर लाल, एआरटीओ अमिताभ कुमार, आरपी सिंह, विवेक शुक्ला, दयाशंकर, पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी के अलावा सभी आरआई व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed