{"_id":"cb71ad58756da7f09208114046f81676","slug":"if-action-is-not-taken-traders-will-do-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई न हुई तो चुप नहीं बैठेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनवाई न हुई तो चुप नहीं बैठेंगे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 04 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप व्यवसायी से सुविधा शुल्क वसूलने के मामले में वाणिज्य कर कार्यालय चित्रकूट के डिप्टी कमिश्नर धवल प्रकाश पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने से व्यापारी नाराज हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र को ज्ञापन दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि अगर सुनवाई न हुई तो चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अगुवाई में सांसद से मिले व्यापारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ स्टिंग आपरेशन एक पेट्रोल पंप व्यवसायी ने किया था। इसकी जांच को बांदा से अधिकारी भी आए पर अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि उत्पीड़न को लेकर संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन भी दिया जा चुका है पर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। सांसद को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदीप गुप्ता, ओम केशरवानी, धरमचंद्र, अंकित पहारिया, राहुल गुप्ता, अंकित केशरवानी आदि रहे।
विज्ञापन