फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Husband and mother-in-law beaten up while going to pick up daughter-in-law, brother-in-law accused of molestation

Chitrakoot News: बहू को लेने गए पति-सास की पिटाई, समधी पर छेड़खानी का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law beaten up while going to pick up daughter-in-law, brother-in-law accused of molestation
अतर्रा। घरेलू विवाद के बाद मायके गई बहू को लेने गए पति, सास, जेठ और जेठानी के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बहू के पिता पर सास से छेड़खानी का भी आरोप है, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




कस्बे की एक महिला ने 18 जून 2017 को अपने छोटे बेटे का विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही बहू उमा मायके वालों के कहने पर ससुरालियों को धमकी देती रही और एक वर्ष पहले पांच लाख रुपये के जेवर व पांच हजार रुपये लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन




बीते छह मई को पति, सास, जेठ और जेठानी बहू को लेने उसके घर गए, जहां बहू उमा, उसके पिता छोटेलाल, मां रानी, भाई नीलेश कुमार और बहन रेशमा ने मारपीट की। आरोप है कि बहू के पिता छोटेलाल ने समधन (सास) के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने न्यायालय के आदेश पर बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed