{"_id":"60a6a3e98ebc3e78bd04d75b","slug":"hunt-of-two-sambar-and-one-chital-skin-recovered-chitrakutt-news-knp629499283","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सांभर व एक चीतल का शिकार, खाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सांभर व एक चीतल का शिकार, खाल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र पर शिकारियों ने तीन वन्यजीवों का शिकार किया है। जमधरिया से आगे यूपी सीमा में एक सांभर और एक चीतल की, मध्यप्रदेश के मझगवां रेंज के अमिरती बीट के कक्ष क्रमांक 816 में सांभर की खाल बरामद की गई है। इस संबंध में मझगवां के प्रभारी रेंजर हरिश्चंद्र गौड़ ने बताया कि शिकार होने की जानकारी पर खोजबीन की गई थी। इसके आगे की जानकारी नहीं है।
जंगल में मिली जीवों की खाल को विभागीय अधिकारियों द्वारा गुपचुप तरीके से जला देने की जानकारी मिली है। इस मामले में अधिकारियों की जल्दबाजी कई सवाल खड़े कर रही है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जंगल से मिली खालों का सैंपल आनन-फ ानन में जबलपुर भेजे जाने के बाद जला दिया गया है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर वनकर्मियों ने तीन जीवों की खाल जला क्यों दी है। मझगवां के प्रभारी रेंजर ने कहा कि इसका सही जवाब आला अफसर ही दे सकेंगे।