{"_id":"69ed02c0ee030d6b29034166","slug":"household-goods-worth-lakhs-destroyed-in-a-house-fire-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130160-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर में लगी आग से लाखों की जली गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर में लगी आग से लाखों की जली गृहस्थी
Sat, 25 Apr 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25सीकेटीपी 14 आग से घर में रखी जली गृहस्थी। संवाद
- फोटो : 1
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नादिन कुर्मियान में शनिवार तड़के एक कच्चे घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपये की गृहस्थी, अनाज और भूसा जल गया। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
आग की घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। ग्राम पंचायत नादिन कुर्मियान निवासी शकुंतला देवी अपने नातिन निधि सिंह और पुत्री संतोष सिंह के साथ रहती हैं। सुबह के समय परिवार सो रहा था, तभी अचानक उनके भंडार गृह से आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया। आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
यह देख आसपास के ग्रामीणों ने बाल्टियों और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। प्रधान कैलाश सिंह की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़िता शकुंतला देवी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके बड़े पुत्र मानसिंह की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह अपने परिवार के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रही थीं।
विज्ञापन
हाल ही में खेतों से कटाई के बाद लाया गया अनाज और भूसा भी इस अग्निकांड में पूरी तरह से जल गया, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी फूलचंद यादव के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। उप जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को जल्द दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
-- -- -- --
रायपुरवा माफी में पहाड़ी जंगल में लगी आग
शिवरामपुर (चित्रकूट)। सदर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुरवा माफी के गौशाला के पीछे पहाड़ों पर आग लग गई है। आग पहाड़ी के जंगल में तेजी से फैल गई है, जिससे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज शनि चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है और स्थिति का जायजा ले रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने में मदद करने की कोशिश की। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फोटो 25सीकेटीपी 14 आग से घर में रखी जली गृहस्थी। संवाद- फोटो : 1