फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital will be stablished soon for women and children

‘महिलाओं और बच्चों के लिए जल्द बनेगा अस्पताल’

Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
hospital will be stablished soon for women and children

बांदा-चित्रकूट सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक युग की शुरूआत की है। एक वर्ष में कई योजनाओं की शुरूआत कर अच्छे दिनों का शुभारंभ किया है। सांसद ने कहा कि चित्रकूट में जल्द ही महिलाओं व बच्चों के लिए संयुक्त रूप से 200 बेड वाला आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनेगा। खोह गांव के पास जमीन का चिह्निकरण कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने निर्माण के लिए 73 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


 बुधवार को अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत की पहचान मानवतावादी देश के रूप में बनी है। सबका साथ-सबका विकास की प्रतिबद्धता के साथ मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए केंद्र सरकार जो धन देती है उसे खर्च करने में सपा सरकार अड़ंगेबाजी करती है। सांसद ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में बनने वाला अस्पताल केंद्र सरकार की बड़ी सौगात है। बताया कि संसद में उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के लिए सबसे ज्यादा 178 बार भाग लिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने और बुंदेली भाषा को राज्य भाषा का दर्जा दिलाने संबंधी विधेयक सदन में लंबित हैं। जल्द ही सरकार इस पर विचार करेगी। बताया कि रेल मंत्री ने संपर्क क्रांति को रोजाना चलाने का उनका अनुरोध स्वीकार कर एक नई ट्रेन चलाने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, दिनेश तिवारी, हेमंत प्रताप सिंह, भोलानाथ गुप्ता, रामरतन, रणवीर सिंह चौहान, अभिषेक मिश्रा, चंद्रप्रकाश खरे, महिला सभा जिलाध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवाना, अनीता सिंह, डा. हबीब खान और सांसद प्रतिनिधि अमरनाथ दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed