फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital,SDM,DM,covid 19,doctor

डीएम ने कोरोना टीका लगवाने को किया प्रेरित

Thu, 18 Mar 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
hospital,SDM,DM,covid 19,doctor
शिवरामपुर (चित्रकूट)। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सदर ब्लाक ग्राम पंचायत खुटहा, पथरौडी व मछरिहा सहित अन्य गांवाें का भ्रमण कर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। कहा कि आप लोग अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। साथ ही मास्क भी लगाएं। भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----------------------
महिलाओं की समस्याओं का करें निस्तारण
चित्रकूट। जनपद के गोस्वामी तुलसीदास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता की मौजूदगी में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लगभग 60 महिलाओं ने समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपे। इस पर सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, महिला थानाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव, प्राचार्य राजेश पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----------------------
12 पाठ्यक्रमों की अनुमति
खोही(चित्रकूट)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत शिक्षा केन्द्र को मार्च 2021 से अगले पांच वर्षों के लिए यूजी पीजी स्तर के 12 पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति प्रदान की है। कुलपति प्रो. नरेशचंद्र गौतम ने यह जानकारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed