फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital,covid 19,CMO,doctor,centre

स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,doctor,centre
चित्रकूट। जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड 19 टीकाकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। फिलहाल इस आयु वर्ग के लिए विभाग वैक्सीन नहीं मिली है। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि कुछ जनपदों में एक मई यानी शनिवार से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण चालू हो चुका हे। उन्होंने बताया कि जिले में चार लाख से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होना है। शासन से निर्देश मिलने के बाद और वैक्सीन की उपलब्धता पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। फिलहाल 45 साल के ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि जिले में 45 साल के ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों संयुक्त जिला अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में टीकाकरण काम जारी है। इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण रविवार को छोड़ कर के अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण की शुरुआत होनी थी। पर इस आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते यह कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि शासन के अग्रिम आदेश तक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं होगा। जिले में 18 से 44 साल के लोगों की तादाद चार लाख से अधिक है। इनके लिए अलग से वैक्सीन आएगी।
विज्ञापन

----
स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण स्थल पर रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था नहीं है। इस आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही उनका टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed