फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hope for justice in promotion process

पदोन्नति में न्याय की उम्मीद बढ़ी

Mon, 19 Jan 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 19 Jan 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
hope for justice in promotion process

विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों की बैठक सोमवार को तुलसी पार्क में हुई। इसमें अध्यक्षता करते हुए कमलेश कुमार पांडे ने जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया में न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

बैठक में अमरनाथ यादव ने कहा कि कोर्ट के हमारे पक्ष में आदेश देने की जानकारी मिली है। अमित पांडे ने कहा कि इससे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

संजय कुमार ने कहा कि कोर्ट ने अनुभव को वरिष्ठता में वरीयता देने का आदेश दिया है। लवलेश और बृजेश कुशवाहा ने सभी समायोजित शिक्षकों का वेतन शपथपत्र लेकर निर्गत करने की मांग की।

विज्ञापन


मनोज सोनी ने सभी से एकजुट रहने को कहा। विजय शुक्ला, सुनील द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मोतीलाल सिंह, सरोज कुमार, अवधेश कुमार, आनंद कुमार यादव, मनोज कुमार सोनी, मोतीलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड बेरोजगारों को भी दें नौकरी
बीएड बेरोजगारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इन युवाओं ने शिक्षा विभाग की भर्तियों में बीएड बेरोजगारों को भी शामिल करने का अनुरोध किया है।


 रामराज अग्रहरि, बृजमोहन सिंह यादव आदि ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश में लगभग आठ लाख बीएड बेरोजगार ऐसे हैं, जो टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं।

 इनको अनुदेशक, संविदा शिक्षक या अन्य भर्तियों में शामिल किया जा सकता है। इनका कहना है कि उनके सामने आजीविका का संकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed