फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Holi of flowers played with Shri Krishna and Gopikas

Chitrakoot News: श्रीकृष्ण और गोपिकाओं के साथ खेली फूलों की होली

Mon, 20 Mar 2023 04:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Holi of flowers played with Shri Krishna and Gopikas
फोटो नंबर- 1-
विज्ञापन

ब्रज की होली देखकर श्रद्धालु हए अभिभूत
श्रीराम सेवा मिशन ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही (चित्रकूट)। रामघाट पर श्रीराम सेवा मिशन ने ब्रज की होली का आयोजन किया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। श्रीकृष्ण और गोपिकाओं की आकर्षक झांकी पर श्रद्धालु निहाल हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कामदनाथ प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास, दिव्य जीवन दास महाराज, सांसद आरके सिंह पटेल और रमेश अवस्थी ने मां मंदाकिनी गंगा की आरती उतार कर किया। इसके बाद भजन गायक डाॅ. ललित कुमार ने मोरी चुनरिया रंग दे गाकर समा बांध दिया। उन्होंने कई अन्य भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने कृष्ण की रासलीला और ब्रज की होली का मंचन किया। गोपिकाओं ने भगवान कृष्ण के सम्मोहन में नृत्य किए। मथुरा की लट्ठमार होली का भी मंचन कलाकारों ने किया। अंत में फूलों की होली खेली गई। अतिथियों और दर्शकों ने भगवान कृष्ण और गोपिकाओं पर फूलों की वर्षा कर होली खेली।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, पुरुषोत्तम पांडेय, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, बद्री विशाल त्रिपाठी, ब्लाॅक प्रमुख सुशील द्विवेदी और सचिन अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed