फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hitrakoot: Cooperate on resolving the matter by conciliation, meeting for Lok Adalat to be held on August 13

चित्रकूट :सुलह-समझौते से मामले हल करने पर सहयोग करें, 13 अगस्त को होने वाली लोक अदालत के लिए हुई बैठक

Tue, 19 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hitrakoot: Cooperate on resolving the matter by conciliation, meeting for Lok Adalat to be held on August 13
फोटो- 14- प्री ट्रायल की बैठक में जानकारी देतीं विधिक साक्षरता की सचिव विदुषी मेहा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सुलह-समझौते के आधार पर वाद निस्तारण की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल की अध्यक्षता में पारिवारिक वादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिवक्ताओं के साथ प्री-ट्रायल बैठक की गई। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण करने के लिए अधिवक्ताओं से सहभागिता करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि 13 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए निरंतर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ल, रमेश सिंह, सूर्यपाल मिश्रा, हेमराज सिंह, शारदा प्रसाद यादव, मनमोहन चतुर्वेदी व आदर्श कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज दीपनारायण तिवारी ने राजस्व वादों के निस्तारण के लिए तहसीलदारों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे वादकारी का धन और समय दोनों बचता है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि संबंधित पक्षकारों को समन और नोटिस भेजकर राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में सूचित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर सदर तहसीलदार राकेश कुमार पाठक, मानिकपुर तहसीलदार राजेश कुमार यादव, राजापुर तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र, एसओसी एसके शुक्ला, पीटीओ संतोष कुमार तिवारी, श्रम विभाग के नवीन कुमार साहू व वन विभाग के रामनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed