{"_id":"5f0361c88ebc3e42cf7f29ae","slug":"histreesheetar-vikaas-kee-talaash-mein-chhaapemaaree-chitrakutt-news-knp569699674","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर विकास की तलाश में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर विकास की तलाश में छापेमारी
विज्ञापन
चित्रकूट। कानपुर के बिकरू में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होनेे के बाद हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की चित्रकूट जिले के आसपास तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। आरोपी के भागने की सूचना पर यूपी-एमपी बार्डर पर खास नजर रखी जा रही है। पुलिस विकास के जिले में संबंधों की जानकारी कर रही है। कई जगह छापेमारी की गई। एसटीएफ भी जिले के आसपास छानबीन कर सकती है।
रविवार देर रात से सोमवार की शाम तक पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के कारोबार व उससे जुड़े राजनीतिक लोगों पर नजर रख रही हैं। आरोपी के जिले के रास्ते मध्यप्रदेश की सीमा की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे यूपी-एमपी की सीमा पर खास चेकिंग अभियान चल रहा है। नयागांव पुलिस टीम ने यूपी के बार्डर पर बैरिकेडिंग कर अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जिला पुलिस टीम ने विकास और उसके सहयोगियों की तलाश में लोढ़वारा गांव में छापेमारी की। जल्द ही एसटीएफ चित्रकूट व आसपास के जिलों में छानबीन कर सकती है।