फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Heavy fine imposed on illegal mining, soon complete investigation of drinking water scheme

अवैध खनन पर लगे भारी जुर्माना, पेयजल योजना की जल्द पूरी करें जांच

Thu, 14 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy fine imposed on illegal mining, soon complete investigation of drinking water scheme
चित्रकूट। नागरिक उड्डयन विभाग, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने कहा कि प्रत्येक दशा में गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ अवश्य पहुंचे। अपराधियोें पर कड़ी कार्रवाई कराएं। अधिक दाम में शराब, भांग बिकने और कई जगह खुलेआम गांजा बिकने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कराई जाए। अवैध खनन पकड़े जाने पर पर्याप्त जुर्माना लगाया जाए। समीक्षा बैठक में खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, वाणिज्य कर अधिकारी, एआईजी स्टांप व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर के प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को 70 प्रतिशत लोग ढाल चुके हैं। प्रधानमंत्री की योजना व सोच पर अमल करें। भाजपा सरकार में पिछली सरकारों की तरह दबाव नहीं है। अच्छे कार्य करने का मौका मिला है। सभी कार्य को जिम्मेदारी के साथ समझें। टीम भावना के साथ कार्य किया जाये। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय से कहा कि जिस विभाग से संबंधित जो समस्या है उसका त्वरित निस्तारण करायें। नीचे स्तर से जो रिपोर्ट लगकर आती है उसकी जांच कर ही भेजें। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल से कहा कि पुलिस पेट्रालिंग बढ़ायें। जिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है उनकी कु़र्की करायें। यातायात पर जागरूकता कार्यक्त्रस्म हों। जघन्य अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करें।
विज्ञापन

पेयजल योजनाआें की समीक्षा पर जिलाधिकारी ने बताया कि मऊ व बरगढ़ पेयजल योजना की जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान दिये थे। जिस पर अभी कार्यवाही नहीं हुई। मंत्री ने कहा कि जल निगम की जो भी योजनाएं बनायी गई है उनकी जांच कमेटी बनाकर जांच करा लिया जाये। अगर दोषी पाये जाये ंतो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। हैण्डपम्प लगाने में जो अनियमितता बरती गई है उन संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करें। सड़कों के निर्माण पर कहा कि निर्माण कराते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़कों को गढ्ढामुक्त तत्काल करा दिया जाये। मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला ने कहा कि विद्युत विभाग की बहुत समस्याएं है। सौभाग्य योजना में गांव में लोगों के कनेक्शन कर मीटर लगा दिया गया है लेकिन विद्युत चालू नहीं है। नीति आयोग के सूचकांको में कहा कि जिन विभागों के बिन्दुओ की प्रगति कम है वह शत प्रतिशत कर लें। ताकि जनपद की रैकिंंग अच्छी रहे। डीएम ने सभी के प्रति आभार जताया। बैठक में संबंध्ेिात अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed