{"_id":"65e6197164692e91df086be4","slug":"heavy-damage-to-crops-due-to-hailstorm-in-25-villages-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105403-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 25 गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 25 गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन हुई बारिश से तकरीबन 100 गांवों की फसलें प्रभावित हुई हैं। ओलावृष्टि से 25 गांवों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका सर्वे कृषि व राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं। कृषि विभाग का अनुमान है कि लगभग 500 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है।
शनिवार की रात और रविवार को भरतकूप, मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, मऊ, भौरी, सरैंया क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। साथ ही कई गांवों मेें ओले भी गिरे। इससे गेहूं, चना, सरसों, अरहर, मसूर सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन सर्वे करा रहा है। कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीमें लगाई गई हैं।
कृषि उप निदेशक राजकुमार ने बताया कि प्रथम रिपोर्ट के अनुसार 23 गांवों में ओलावृष्टि हुई हैै। सदर विकास खंड के 12 गांव, मानिकपुर के पांच गांव, व रामनगर के चार गांव व मऊ क्षेत्र के तीन गांव में ओलावृष्टि की जानकारी हुई। फसल के नुकसान का सर्र्वे कराया जा रहा है। ओलावृष्टि व बारिश होने से लगभग 500 हेक्चेयर फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से प्रभावित गांव
ओलावृष्टि से प्रभावित होने वाले गांवों में सदर विकास खंड के खोही, भगनपुर, मानपुर, बिहारा, भारतपुर, मुकंदपुर, बैहार, दूंगावा रसिन, कोल्होहा, रामनगर क्षेत्र मेें छीबो, विसौंधा, कटैया खादर, मऊ विकास खंड के सिरावल, सुभौल, खोहर, गोइया कला, मानिकपुर में उंचाडीह, कौबरा, इसी तरह से पहाड़ी क्षेत्र के भी कुछ गांव ओलावृष्टि हुई है।
आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया
चित्रकूट। ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के निवासियों को जानकारी देेने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया। जिसमें कंट्रोल रूम नंबर 05198298090, 8737991438 में संपर्क कर सकते हैं।
पूर्व सांसद ने की मुआवजा दिलाने की मांग
भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। बताया कि चित्रकूट व बांदा जिले में ओलावृष्टि व बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका सही सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा जल्द दिया जाए।