{"_id":"614a20888ebc3e7857310cb6","slug":"health-chitrakoot-news-knp6536064136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुखार का कहर थम नहीं रहा है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को चार महीने के बच्चे व एक महिला की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। आधा दर्जन से मरीज भर्ती हैं।
बारिश के बाद चटक धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी के साथ बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। इन दिनों लोग बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सैकड़ों की तादाद में मरीज प्रतिदिन इलाज कराने आ रहे हैं। पीएचसी, सीएचसी व निजी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा रहता है।
मंगलवार की रात रामशरण की पत्नी कालिंदी (30) मुख्यालय के तरौंहा के रामभजन के चार माह के पुत्र अनमोल को बुखार से हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द के चलते रेहुंटा के लवकुश की दो वर्षीय पुत्री प्रभा, बल्दाऊगंज के राजेंद्र का आठ माह का पुत्र कृष्ण, छीबो के रज्जन की पुत्री शुभी, बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के सतीश मिश्रा की पत्नी संध्या, भौरी के प्रकाशचंद्र के दो वर्षीय पुत्र अंशू, कुई करौंदी गांव के दिनेश की पत्नी राजकुमारी, सीतापुर के अशोक की पत्नी रजनी गुप्ता, देउंधा गांव के रामकेश के पुत्र देवास को परिजनों ने भर्ती कराया है।