फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Happiness in life comes from regular yoga

नियमित योग से जीवन में आएगी खुशहाली

Wed, 22 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 22 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Happiness in life comes from regular yoga
योगाभ्यास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
योग से जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ इस अवधारणा के साथ मंगलवार को लोग योग के लिए आतुर दिखे। घरों में भी महिलाओं ने टीवी के सामने योग क्रियाएं की। योग का खासकर बच्चों व महिलाओं में क्रेज दिखा।
विज्ञापन


 विश्व योग दिवस पर मुख्यालय के सीआईसी मेें भीड़ रही। योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्यों ने पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में योग किया। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, योग शिक्षिका मंजू केशरवानी, समाजसेवी भालेंद्रु सिंह, रणवीर सिंह चौहान, हेमंत सिंह ,पंकज अग्रवाल, नरेंद्र नारायण चंद्रवंशी,, रामबाबू गुप्ता व जयश्री जोग ने दीप जलाकर योग की शुरुआत की। इसके बाद शिथिलीकरण, ग्रीवा संचालन, कटि, भुजंगासन, भ्रामरी व श्वासन क्रियाएं की गई। योग में बच्चों व महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। जानकीकुंड के सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में समिति अध्यक्ष ऊषा जैन व प्रधानाचार्य राकेश तिवारी की देखरेख में योग क्रियाएं की गई।
विज्ञापन


सीआईसी परिसर में एनसीसी कैडेटों ने कमांडिंग आफीसर कर्नल एके पुनिया की देखरेख में योगाभ्यास किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि पूरे विश्व को भारत योग के माध्यम से विकास का रास्ता दिखा रहा है। इस मौके पर अंबरीश राय, कामता प्रसाद त्रिपाठी व सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी की देखरेख में सामूहिक योग कराया गया। ललित कला मंच ने गणेश बाग परिसर में कला योग साधना शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कला के माध्यम से योग का महत्व समझाया गया। इस मौके पर लालमन व विनय साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में योग शिक्षक रमेश राजपूत व कमलाकांत उपाध्याय ने योगा कराया। चकमाली गांव में चित्रकूट रेंजर्स ने भी योग दिवस मनाया। जिसमें सुनील निषाद, जुगनू खान, नफीस आदि रहे। समर्पण मानव कल्याण समिति ने मुख्यालय के श्रंगार पैलेस में योग दिवस मनाया। जिसमेें डा. प्रभाकर सिंह व शिवशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सिरसा वन में डा. ललित पांडेय व अमिता सक्सेना की देखरेख में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed