फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hand claw blew in Chitrakoot

चित्रकूट में देशी बम फटने से उड़ा हाथ का पंजा

Wed, 11 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Hand claw blew in Chitrakoot
फोटो - 17- शहर के उटारखाने में बम धमाके के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। घर की महिला के साथ छेड़खानी करने के विरोध पर मोहल्ले के ही एक युवक ने बम फेंककर महिला के पति को घायल कर दिया। बम फटने से पूरे मोहल्ले में हडकंप मच गया। युवक के एक हाथ का पंजा उड़ गया जबकि दूसरा पंजा भी झुलस गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर कई साक्ष्य एकत्र किए और स्पष्ट माना है कि यह हमला नहीं बल्कि घर में ही बम बनाते समय हादसा हुआ है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के उटारखाना मोहल्ले में बुधवार सुबह मोहल्ला निवासी अकील उर्फ छोटे (35) पुत्र जलील की भाभी फाजना बानो ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसकी बहू को घर से बाहर निकलने पर अक्सर छेड़खानी करने का प्रयास करता था। अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की रात को उसके देवर अकील ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने अकील को पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला रफा दफा कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और मंगलवार की रात फिर चार युवकों के साथ तमंचा व डंडे लेकर आया। तमंचा लहराकर घर में पत्थरबाजी की। इसकी सूचना कोतवाली को दी गई थी। पुलिस के आते ही आरोपी भाग निकला था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब देवर अकील घर में था तो आरोपी बम लेकर आया और उस पर फेंक दिया। यह देख देवर ने हाथ से बम रोकने का प्रयास किया तभी बम फट गया और धमाके से सभी सहम गए। देवर का हाथ लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया है। उधर, बताया कि घायल घर में देशी बम बना रहा था। तभी अचानक बम फ ट गया। इससे उसका एक हाथ का पंजा उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही कोतवाल अनिल कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड व फारंसिक टीम भी पहुंची। कई घंटे तक जांच पड़ताल की गई। कोतवाल ने बताया कि किसी ने हमला नहीं किया है। घायल के घर में पटाखे बनाने का काम होता है। कई उपकरण बरामद हुए हैं। यह सब शादी विवाह में पटाखे की बुकिंग करते हैं। पूरे घर में कहीं भी बम फटने का निशान नहीं मिला। जब पुलिस पहुंची तो झाड़ू लगाकर हर चीज साफ कर दी। घायल यदि घर के अंदर था तो आरोपी कैसे अंदर आ गया और बाहर से बम फेंका तो घर के बाहर इसके कुछ निशान मिलने चाहिए था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि घायल के पास पटाखे का लाइसेंस है या नहीं। किसी ने हमला किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed