फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hail fell with drizzling rain, affecting crops

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों पर असर

Sun, 19 Mar 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with drizzling rain, affecting crops
चित्रकूट। जिले में शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली। कई स्थानों पर रिमझिम बारिश साथ ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से जिले में बादल छाए रहे। दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली रही। ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर ढाई बजे के बाद मऊ, बरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में रिमझिम बारिश शुरु हुई। ओले भी गिरे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में तैयार खड़ी चना, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मऊ ब्लाक क्षेत्र के मऊ व बरगढ़ इलाके की ग्राम पंचायत गोइया, भौंठी, नेवादा , खोहर, लसही, तुरगवां व गोकुलपुरवा में ओले गिरे। भौंठी निवासी कुंवर लाल, प्रीति, दुर्गा, राजकुमारी, गोइया निवासी गुड़िया, शकुंतला, शिवानी, आशा, खोहर निवासी राजकुमारी, अनिल, सत्यप्रकाश, राजकली, पुष्पा व नेवादा निवासी गीता सूरजकली व महिमा ने बताया कि उनके खेतों की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि बियावल व खंडेहा गांव में पहले से ही बारिश के बाद फसलों के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। शनिवार को ओलावृष्टि की सूचना मिली है। अभी तक यह बताया गया है कि ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन जांच टीम को सर्वे के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed