फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Guru Purnima today, devotees gather in Dharamnagari

Chitrakoot News: गुरु पूर्णिमा आज, धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा

Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima today, devotees gather in Dharamnagari
चित्रकूट/खोही। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए एक दिन पहले बुधवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी के मठ मंदिरों में पहुंच गए। इसके लिए मठ मंदिरों को भी सजाया संवारा गया है। जगदगुरु रामभद्राचार्य के आवास तुलसी पीठ में भक्तों की उमड़ी।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा पर्व पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओें के आने के आसार है। सुदूर क्षेत्र के आने वाले श्रद्धालुओं ने मठ, मंदिर, धर्मशालों और लॉज में डेरा डाल लिया है। शुक्रवार से सावन की भी शुरुआत है। ऐसे में हजारों भक्त तीन दिन तक प्रवास करेंगे। तुलसी पीठ, निर्मोही अखाड़ा, अनुसइया आश्रम, भागवत पीठ, पंजाबी भगवान आश्रम, कामदगिरि प्रमुख द्वार, रघुवीर मंदिर, जानकीमहल, रामायणीकुटी, भरतमंदिर में तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
विज्ञापन

रामायणकुटी के महंत रामह्दयदास ने बताया कि आषाढ़ की पूर्णिमा पर गुरु की पूजा की प्रथा सदियों से चली आ रही है। भगवान श्रीराम ने वशिष्ठ को अपना गुरु बनाया था। रीवा के राजेश दीक्षित, सौरभ मिश्रा, सहरानपुर के कमल सिंह, लखनऊ के श्याम लाल गोस्वामी ने बताया कि हर साल वह गुरु से आशीर्वाद लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। उधर चित्रकूट मप्र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतना डीएम सतीश कुमार व एसपी आशुतोष गुप्ता ने कई स्थानों का भ्रमण किया। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed