फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gupt Godavari in a dilapidated state, piled high with trash

Chitrakoot News: गुप्त गोदावरी बदहाल, कूड़े का अंबार

Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gupt Godavari in a dilapidated state, piled high with trash
फोटो 17 सीकेटीपी 12 गुप्त गोदावरी में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
चित्रकूट। प्रसिद्ध पौराणिक स्थल गुप्त गोदावरी इन दिनों बदहाली का सामना कर रहा है। गुफा बंद होने के बाद यहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बाजार से लेकर प्रवेश द्वार तक कूड़े का अंबार है। कुंड का पानी सड़ रहा है।
विज्ञापन

दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु बंद गेट का बोर्ड देखकर मायूस लौट रहे हैं। दुकानदार राजा गुप्ता ने बताया कि गुफा बंद होने के बाद नगर पंचायत के सफाईकर्मी आना बंद कर दिए हैं। कई दिन से झाड़ू नहीं लगी, नालियां जाम हैं। होटल कारोबारी मूरत यादव ने कहा कि इसका सीधा असर उनकी आजीविका पर पड़ रहा है। यहां प्रसाद और फूल-माला बेचने वाले 100 से अधिक दुकानदार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार सुनीता देवी ने कहा कि पहले रोज 500-600 श्रद्धालु आते थे, अब गंदगी और बंद बोर्ड देखकर 50 भी नहीं रुकते। फतेहपुर से आए श्रद्धालु रिंकू महाराज ने बताया कि 100 किलोमीटर से आने के बाद गेट पर ताला और कुंड में गंदगी देखकर मन दुखी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
कर्मचारियों को परिसर व कुंड की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। गंदगी की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
- अंकित सोनी, ईओ, नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed