{"_id":"c45a36a436790cd3459c2dc7f64ca7f7","slug":"gulabi-gang-will-do-struggle-for-women-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी गैंग का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शनिवार को धुस मैदान के रामलीला भवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ अत्याचार होने पर उनका गैंग चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
इसके पूर्व गुलाबी गैंग ने ट्रैफिक चौराहा होते हुए प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला। कर्वी के अलावा अन्य जिलों से आई महिलाओं ने इसमें शिरकत की। बाद में हुई सभा में संपत पाल ने बताया कि 14 फरवरी को गुलाबी गैंग की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
इसके पूर्व अतर्रा, फतेहपुर, महोबा, बांदा आदि में सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने गैंग की उपलब्धियां गिनाईं और साथ ही इस बात पर रोष जताया कि कुछ लोग गैंग के नाम पर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। कहा कि इनके खिलाफ समय आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गुलाबी गैंग एक ही है। मौके पर विभिन्न जगहों से आई गैंग की सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन