फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government does not want to abolish reservation: MP

आरक्षण खत्म नहीं करना चाहती सरकार : सांसद

Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Government does not want to abolish reservation: MP
डाक बंगले में पत्रकारों को जानकारी देते सांसद आरके सिंह पटेल व मौजूद अन्य पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल ने रविवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म नहीं करना चाहती है। विरोधी इस बात की अफवाह उड़ा रहे हैं। केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति की धनराशि भी चार से पांच गुनी तक बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए 59.048 करोड़ के कुल निवेश को अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसमें केंद्र सरकार 35.534 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शेष राशि राज्य सरकार देगी। एससी जनसंख्या के शैक्षिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में एससी छात्र-छात्राओं के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति स्कीम भारत सरकार का सर्वाधिक एकल हस्तक्षेप है। केंद्र सरकार इन प्रयासों को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सहायता वर्ष 2017-18 से वर्ष 19-20 के दौरान लगभग 11 सौ करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी, उसे 20-21 से 2025-26 के दौरान पांच गुना अधिक बढ़ाकर लगभग छह करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि, सुरेश अनुरागी व राजकुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed