फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Goods worth millions crossed by breaking the lock of home and kiosk

घर व गुमटी का ताला तोड़कर लाखों का माल पार

Mon, 23 Dec 2019 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Goods worth millions crossed by breaking the lock of home and kiosk
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत कसहाई रोड पर चोरों ने एक घर व एक गुमटी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद एक संदिग्ध को पकड़ा है जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

कसहाई रोड़ गोलतालाब निवासी बिट्टो ने बताया कि रविवार उसकी पत्नी माया देवी की तबियत अचानक खराब होने पर उसके इलाज को प्रयागराज ले गए थे। घर में ताला बंद था। सोमवार को लौटे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर जाने पर पता चला कि दोनों कमरे के ताले टूटे हैं और अलमारी बाक्स का सामान बिखरा पड़ा है। पूरी जानकारी के बाद पता चला कि लगभग तीन लाख रुपये के जेवर व नगदी चोरी हो गए हैं। इसके अलावा कसहाई रोड निवासी शिवमूरत चतुर्वेदी पुत्र अलोपी की चाय पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दस हजार रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर कोतवाल अनिल सिंह ने दरोगा अजय सिंह को मयफोर्स मौके पर भेजा। पुलिस ने मोहल्ले में कई स्थानों पर पूछताछ करने के बाद एक संदिग्ध को पकड़ा है। इस संदिग्ध पर आरोप है कि एक बार चोरी की घटना में वह पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ जारी है साथ ही अन्य जांच पड़ताल भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed