{"_id":"6751e5da745f9d672d0638cf","slug":"goods-train-engine-fails-on-manikpur-satna-route-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111487-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मानिकपुर-सतना रूट पर मालगाड़ी का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मानिकपुर-सतना रूट पर मालगाड़ी का इंजन फेल
विज्ञापन
मानिकपुर/चित्रकूट। बुधवार की रात मालगाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन लाइन (मानिकपुर-प्रयागराज) का रेल यातायात ठप हो गया। इससे कई ट्रेनें मानिकपुर, सतना, जैतवारा और अन्य स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्री परेशान रहे।
मानिकपुर रेलखंड पर खुटहा स्टेशन के पास रात करीब आठ बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेनें जहां तहां खड़ी रहीं। सगमा स्टेशन पर महाकौशल एक्सप्रेस, हाटी स्टेशन पर संघमित्रा को रोकना पड़ा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। डाउन लाइन पर रेल यातायात तीन घंटे तक प्रभावित रहा। रात 11 बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।
मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद जब इंजन नहीं ठीक हुआ तो मानिकपुर से नया इंजन भेजा गया। इंजन फेल होने से कई यात्री गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
महाकौशल से चित्रकूट परिवार समेत पहुंचे जबलपुर निवासी श्यामसुंदर द्विवेदी ने बताया कि उन्हें शादी कार्यक्रम में रात 11 बजे पहुंचना था। वह रात दो बजे शादी में पहुंचे। तब तक जयमाल आदि हो चुका था।