Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   God Shriram has done the step by step

भगवान श्रीराम ने कदम-कदम पर किया मर्यादा का पालन

Mon, 04 Mar 2019 11:15 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव भगवान श्रीराम ने कदम-कदम पर किया मर्यादा का पालन
भगवान श्रीराम ने कदम-कदम पर किया मर्यादा का पालन Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 04 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
God Shriram has done the step by step
उद्घाटन - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
 चित्रकूट। प्रभुश्रीराम की नगरी में राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ पद्म विभूषण से अलंकृत तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम में पाकिस्तान की आतंकी घटना का जिक्र कर शहीदों की शहादत पर फक्र जताया और भारतीय सेना द्वारा बदला लेेने की जमकर सराहना की।
जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि राम ने मर्यादा का पालन कदम-कदम पर किया है। इसी कारण श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। चित्रकूट में भगवान श्रीराम के आगमन पर यहां के कोल किरातों, आदिवासियों द्वारा उनके स्वागत में ‘कंद मूल फ ल भरि भरि दोना। चले रंक जन लूटन सोना’ का भाव था। राम के बारे में कहा कि रा से राष्ट्र और म से मर्यादा सुुरक्षित रहे वह है राम।  रामचरितमानस को संसद द्वारा राष्ट्र ग्रंथ घोषित किया जाए।
विज्ञापन

कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने चार सौ आतताइयों जो जयचंद की औलादें थीं उनके ही देश में घुसकर हमारे सैनिकों ने मार गिराया है।  विगत दिनों एक व्यवसाई के दो मासूमों का अपहरण कर निर्मम हत्या की गई है। हत्यारों को फ ांसी की सजा होनी चाहिए तभी उन मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा रामायण मेला से हर साल भगवान श्रीराम का चरित्र सुनने का मौका सभी को मिलता है। इससे बढ़कर कोई कार्य हो ही नहीं सकता। उन्होंने आए अतिथियों का अभार जताया। रामायण मेला के प्रचार मंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने कहा चित्रकूट विलक्षण है। यहां परम प्रभु श्रीराम भ्राता व मां सीता के साथ आए हुए थे। चित्रकूट ऋषि मुनियों की तप स्थली है। रामायण मेले के भाव, भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने की। इस मौके पर पर चित्रकूट के निर्मोही अखाड़े के महंत ओंकार दास, महंत रामजी दास संतोषी अखाड़ा, दिव्यजीवन दास, पूर्व सांसद गोविंद मिश्र पूर्व सांसद सीधी, सह संघ चालक कानपुर प्रान्त वीरेंद्र चतुर्वेदी, अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया, पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया, भालेन्दु सिंह एड, प्रद्युम्न दुबे, लालू भैया, प्रिंस करवरिया, संचालन डा. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने किया। जयेन्द्र सरस्वती वेद विद्यालय के छात्रों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर चित्रकूट के मठ मंदिरों के सैकड़ों संतों महंतों ने रामघाट से अपने-अपने निशानों, हाथी, घोड़ा, बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाल कर मेला प्रांगण पहुंचे।

मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया
चित्रकूट। 46वें राष्ट्रीय रामायण मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना संदेश हस्तलिखित मेला संचालकों के पास भेजा है। भेजे गए संदेश में कहा है मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि चित्रकूटधाम में 4 से 8 मार्च तक 46वां राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित होगी।  कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को कर्त्तव्य परायणता की सीख देता है। प्रभु श्रीराम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राष्ट्रीय रामायण मेले का यह आयोजन पारस्परिक सौहार्द और सामाजिक समरसता की भावाना को बढ़ाने में भी सहायक होगा। इस संदेश को मेले के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने हजारों श्रोताओं के समक्ष वाचन कर जानकारी दी।


प्रदर्शनी का किया शुभारंभ  
चित्रकूट। रामयण मेला कार्यक्रम में कई विभागों सहित सूचना विभाग क ी प्रदर्शनी लगी हुई है। जिनका शुभारंभ किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने खूब खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed