{"_id":"e81cbb8d504b174ac7f9a458b0d35157","slug":"give-online-infermation-of-devlopment-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास कार्यों की सूचना ऑनलाइन करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास कार्यों की सूचना ऑनलाइन करें’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की फोटो सहित सूचना ऑनलाइन करें और इसकी एक प्रति हार्डकॉपी में उपलब्ध कराएं। सीडीओ मुजाहिदुल अहसन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से ये बात कही।
सीडीओ ने कहा कि जिन अफसरों ने गांव गोद लिए हैं, उसकी भी रिपोर्ट दें। समाजवादी पेंशन पाने वालों के छह से 14 साल के बच्चों का सर्वे कराने को कहा। उन्होंने विभागीय लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा भी की। मंडी समिति की रिपोर्ट साफ न होने पर उन्होंने इसकी दूसरी प्रति तलब की।
बताया कि पहाड़ी-राजापुर मार्ग के लिए धनराशि मिल गई है और काम भी शुरू हो गया है। छात्रवृत्ति का लक्ष्य सुधरवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समय से कराएं। बैठक में जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, उप श्रमायुक्त मनरेगा सेवाराम चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी, अर्थ एवं संख्याधिकारी शिवराज, जिला पंचायत राज अधिकारी दयाराम कुशवाहा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी के उपस्थित न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। आगाह किया कि महत्वपूर्ण बैठक में यदि कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहेगा तो उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
केवल आंकड़े नहीं, सही जानकारी दें
सीडीओ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर सूचना विभाग द्वारा एक विकास पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना है। इसके तहत जिलाधिकारी ने 16 मई को विभागों को पत्र भेजा था। अभी तक कुछ ही विभागों ने जानकारी दी है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने शून्य सूचना भेजी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभाग की योजनाओं की जानकारी दें, केवल आंकड़े न भेजें।