फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl student molested on her way to school, threatened to make the video viral

Chitrakoot News: स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़खानी, वीडियो वायरल करने की धमकी

Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Girl student molested on her way to school, threatened to make the video viral
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल आते-जाते समय एक युवक ने स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर फोन से वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए तहरीर पर छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। बेटी को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में अमित तिवारी उर्फ सुग्गा छेड़खानी करता था। विरोध करने पर बेटी का वीडियो बना लिया था। उसके बाद फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि तहरीर पर अमित तिवारी व उसके दोस्त मप्र के जवां थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी अमित शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed