{"_id":"64458765f6058cdd9e0d7855","slug":"girl-consumed-poison-in-love-affair-chitrakutt-news-c-12-1-195396-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रेम-प्रसंग में युवती ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रेम-प्रसंग में युवती ने खाया जहर
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि युवती का गांव के ही समीर (20) के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किन्हीं कारणवश दोनों में मन मुटाव हो गया था। इसके चलते युवती ने बातचीत करना बंद कर दिया था।
आरोप है कि समीर बात करने के लिए दबाव बनाता था। फेसबुक आदि में युवती की फोटो पर कमेंट करने लगा, जिसके चलते युवती ने क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। रविवार को इलाज के दौरान युवती की हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।