{"_id":"6abfe7c7c86db179840e1e0c","slug":"gangster-charges-against-four-people-including-the-kingpin-of-temple-thefts-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137139-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदिरों में चोरी करने के सरगना समेत चार पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदिरों में चोरी करने के सरगना समेत चार पर गैंगस्टर
Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने मंदिरों में पुजारियों व कुत्तों को नशीला पदार्थ सुंघा कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के संगठित गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि आगरा जिले के सिकंदरा थाना के विमल बहार कॉलोनी व वर्तमान पता राजापुर निवासी गैंग लीडर विजय कुमार शुक्ला को पकड़ा गया है। उसके बिजनौर जिले के मंदावर थाना के अवनान मोहल्ला निवासी साथी बाबर शाह, कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली के धुरमुहापुर निवासी मोहन पटेल व फतेहपुर जिले के खागा के रामनगर मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद मौर्या आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए एक संगठित गैंग बना रखा है।
यह गैंग मंदिरों को अपना निशाना बनाते थे। जिले में लोढ़वारा स्थित हनुमान मंदिर, परसौंजा हनुमान मंदिर, भरत मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों से लाखों के जेवर पार किया था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इनकी संपत्ति की जांच कर कुर्की की तैयारी में है। (संवाद)