{"_id":"61535bb78ebc3e61df07e191","slug":"gandhi-jayanti-programs-fixed-chitrakoot-news-knp6550682164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती के कार्यक्रम हुए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती के कार्यक्रम हुए तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि दो अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह मनाए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त राजकीय भवनों, संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। इसके साथ ही गांधी जी के चित्र का अनावरण, माल्यार्पण, रामधुन का भी आयोजन हो। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालयों, विद्यालयों में पौधरोपण कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर की मलिन बस्तियों, विद्यालयों में सफाई अभियान चलाएं। अधीक्षक जिला चिकित्सालय वृद्धावस्था आश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाएं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा अवश्य कराई जाए। इसमें वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र, छात्राओं के कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत भी करे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया ने बताया कि दो अक्टूबर को खेल का आयोजन होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, पंकज अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।