फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Frustrated at not being able to go to her mother's house, the woman hanged herself

Chitrakoot News: मायके न जा पाने से क्षुब्ध महिला ने लगाया फंदा

Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Frustrated at not being able to go to her mother's house, the woman hanged herself
गुडिया देवी- फाइल फोटो- - फोटो : गुडिया देवी- फाइल फोटो-
मऊ। थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मायका नहीं भेजने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे वह फंदा लगाने को मजबूर हुई अथवा उसे मार दिया गया है। थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुरौंधा निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उसके भतीजे शुभम सिंह चौहान का विवाह दो वर्ष पूर्व रामनगर क्षेत्र की गुड़िया देवी (22) के साथ हुआ था। होली के दिन शुक्रवार की शाम को बहू घर के अंदर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। बताया कि बहू दो दिन से पति से मायका जाने के लिए जिद् कर रही थी। पति ने होली बाद मायका जाने के लिए कहकर मना कर दिया। इससे वह क्षुब्ध होकर फंदे से लटक गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामनगर के नोमइचहस गांव निवासी होमगार्ड राजू सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री गुड़िया देवी की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले मेें मऊ थाने में तहरीर भी दी है। बताया कि उसका दामाद शुभम नागपुर शहर में रहकर मजदूरी करता है। होली पर्व के पांच दिन पहले घर आया था। अभी कोई भी संतान नहीं है। दो बहन व दो भाईयों में सबसे बड़ी गुड़िया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत का कारण सामने आया है। अन्य कोई चोट के निशान नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार गुडिया के मायके में किसी रिश्तेदार का निधन हो गया था। गुड़िया इसके चलते मायका जाना चाहती थी लेकिन पति ने होली बाद जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed