Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   From every morning to evening every ego of Mahadev

सुबह से शाम तक हर हर महादेव की गूंज

Mon, 04 Mar 2019 11:12 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव सुबह से शाम तक हर हर महादेव की गूंज
सुबह से शाम तक हर हर महादेव की गूंज Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 04 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
From every morning to evening every ego of Mahadev
मंदिर - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मस्थली पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। धर्मनगरी के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर में भगवान शिव की धूमधाम के साथ बरात निकाली गई। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक शिवालयों में हर हर महादेव व ऊं नम: शिवाय के मंत्र गूंजते रहे।
सोमवार धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। बेलपत्र, भांग, शहद, फल, आम की पत्ती, अबीर व मिठाई के अलावा विधि विधान से पूजा-पाठ कर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया। जिले के मऊ, मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, सरैया, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही क्षेत्र में कस्बों व गांवों में स्थित शिवालायों में पूजा-पाठ कर जलाभिषेक किया।  
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली शिव बरात
चित्रकूट। शहर के नई बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की बरात धूमधाम के साथ शहर में निकाली गई। जिसका समापन पुरानी बाजार स्थित डाक विभाग के परिसर में हुआ। जहां बरात का भक्तों ने स्वागत किया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुती दी। भगवान शिव की लीलाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर आयोजक रमेश धतुरहा, दिनेश धतुरहा,अमित गुप्ता, स्वजीत पटेल, सोनू गुप्ता, राकेश धतुरहा, सचिन शिवहरे, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे। शहर के  ट्रैफिक चौराहे के पास स्थित शिवमंदिर में देवराज यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। जिसमें भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषियन आश्रम में हुआ कार्यक्रम
मऊ। क्षेत्र के तीर्थ स्थान ऋषियन आश्रम में भी महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान शिव की विधिविधान से ग्रामीणों ने पूजा की। यह स्थान वाणासुर की जन्मस्थली रही है। जिससे बड़ी संख्या में भक्त हर साल पहुंचते हैं।


 मड़फा में हुआ भजन-कीतर्न
भरतकूप। क्षेत्र के शिवालय मड़फा में भजन-कीतर्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया। वही पहाड़ी कस्बा स्थित पालेश्वर नाथ शिवालय में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed