{"_id":"64de61b7e63313dc8a057fd4","slug":"freedom-got-by-the-sacrifice-and-sacrifice-of-brave-sons-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1028-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी
विज्ञापन
राजापुर/खोही। कस्बे में धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम मनाया गया। स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। तहसील सहित अन्य कार्यालयों में तिरंगा जुलूस निकाला।
तहसील परिसर में एसडीएम प्रमोद झा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों के त्याग बलिदान से आजादी मिली है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र अश्विनी कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। तुलसी चौके स्थित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा भी मौजूद रहे।
नगर पंचायत राजापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, मंजूला मिश्रा मौजूद रहे। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ओमशंकर ने ध्वजारोहण किया। सफाई अभियान चलाया गया। कस्बे के हनुमानगंज सहित मलिन बस्तियों में सफाई की गई।
विज्ञापन
जिले के खोही क्षेत्र के जेके कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी, कौशल किशार, रजनीश, राजाराम, अभिभावक भी मौजूद रहे। खोही संकुल के प्राथमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य पुष्पा पटेल, शिव शंकर सोनी, धर्मेंद्र सिंह व संतू देवी मौजूद रहे।
हनुमान धारा रोपवे परिसर में दामोदर रोपवे लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अभिषेक चमरिया ने कहा कि देश की लगातार तरक्की हो रही है। सभी को अपना योगदान देना चाहिए। संत निरंकारी मिशन ने बाबूपुर गांव के पास स्थित आश्रम में कार्यक्रम किया। मीडिया प्रभारी ने कहा कि जिस तरह से भौतिक विकास व उन्नति के लिए पराधीनता से मुक्ति चाहिए। शहर के एसडीएम कॉलोनी स्थित भाभा कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रबंधक मनोज द्विवेदी व प्रधानाचार्य चित्रा द्विवेदी मौजूद रहीं।