फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four prize crooks with rifles

चार इनामी बदमाशों को असलहों समेत दबोचा

Wed, 22 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Wed, 22 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four prize crooks with rifles
पुलिस की वर्दी में करते लूट
 जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुप्तगोदावरी से पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को असलहों के साथ दबोच लिया है। यह बदमाश इनामी डाकू ललित पटेल गैंग के सदस्य हैं। इन बदमाशों ने ही शिवरामपुर के दो भाइयों का अपहरण कर फिरौती वसूली थी।
विज्ञापन


   जानकारी के अनुसार नवोदित गैंग ललित पटेल के साथ मप्र क्षेत्र में नवल धोबी गैंग भी समनांतर रूप से मिलकर वारदात करता है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह मप्र नयागांव व रामपुर थाने की पुलिस ने एडी टीम के साथ जिले के सीमावर्ती गुप्त गोदावरी के जंगल में सघन कांबिंग की। दोनों गैंग की मौजूदगी की संभावना पर दो पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरु की।
विज्ञापन


पुलिस आने की भनक लगते ही गैंग के सदस्य भागने लगे। इसी दौरान एडी टीम ने पहाड़ पर चढ़कर बदमाश कल्लू यादव निवासी सेजवार, कल्ली पटेल व सिन्धी पटेल निवासीगण लालापुर और  शिवम पटेल निवासी भगड़ा मप्र को दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचा व आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
   बदमाशों को पकड़ने के बाद रामपुर के टीआई अनिमेष द्विवेदी और नयागांव थाने के टीआई देवी सिंह ने बताया कि चारों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। चारों ललित पटेल गैंग से मिलकर नवल धोबी गैंग में काम करते थे। गौरतलब है कि 9 मार्च को जिले के शिवरामपुर के अमरावंा निवासी रविकरण व राकेश पाल पुत्रगण सुकरू को बकरी चराते समय चौबेपुर मप्र से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद चारों ने अपहृतों को ललित पटेल गैंग के हैंडओवर किया था। जिसमें पौने चार लाख की फिरौती वसूलकर छोडने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed