फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four-lane road construction resumes, locals will get relief from dust

Chitrakoot News: फोरलेन सड़क निर्माण फिर शुरू, स्थानीय लोगों को धूल से मिलेगी राहत

Wed, 11 Feb 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four-lane road construction resumes, locals will get relief from dust
10 सीकेटीपी 03 मार्ग में उड़ रही धूल के बीच निकलते वाहन। संवाद - फोटो : सरयू नदी पर बने संजय सेतु की होगी मरम्मत।
चित्रकूट। पटेल तिराहे से देवांगना एमपी तक करीब 7.6 किमी लंबी सड़क को फोरलेन का काम एक बार फिर शुरू हो गया है। एक महीने से काम बंद होने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। 1.40 करोड़ से निर्माणाधीन फोरलेन निर्माण से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पटेल तिराहे से कर्वी माफी तक करीब दो किमी हिस्से में घनी आबादी होने और अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य पिछले करीब एक महीने से रुका हुआ था। सड़क की खोदाई और गिट्टी बिछे होने से उड़ती धूल ने सड़क किनारे रहने वाली करीब एक हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लोगों को सांस लेने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार से सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजकिशोर ने बताया कि बस्ती के अंदर बिजली के पोल और पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था, जिस कारण काम अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। अब सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं और निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। फोरलेन बनने के बाद राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धूल की समस्या से भी स्थायी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed