फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four juvenile delinquents sent to other districts, investigation begins

Chitrakoot News: चार बाल अपचारी भेजे गए गैर जनपद, जांच शुरू

Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four juvenile delinquents sent to other districts, investigation begins
चित्रकूट। बाल सुधार गृह में रविवार को बाल अपचारियों द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद प्रशासन ने चारों बाल अपचारियों को तत्काल प्रभाव से गैर जनपदों में स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही, सुधार गृह में तैनात सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। तोड़फोड़ की जांच सोमवार रात तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला जज को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

रविवार को बाल सुधार गृह में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत चार बाल अपचारियों को मेरठ, गोरखपुर, देवरिया और बुलंदशहर भेजा जाना था। जब पुलिसकर्मी उन्हें लेने पहुंचे, तो बाल अपचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की थी। उन्होंने सबसे पहले कैमरों को क्षतिग्रस्त किए थे, फिर रसोई घर के सामान और कुछ खिड़कियों को भी तोड़ा था। इसके बाद, उन्होंने अन्य 26 बाल अपचारियों के साथ मिलकर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और अंदर से तख्त लगाकर दरवाजा अवरुद्ध कर दिया था।जिला जज वर्णिका शुक्ला के हस्तक्षेप से बाल अपचारियों को शांत करा और दरवाजा खुलवाया गया था। इसके बाद, रात में ही चारों बाल अपचारियों को कड़ी सुरक्षा में गैर जनपदों के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
डीपीओ प्रगति गुप्ता ने बताया कि चारों बाल अपचारियों को गैर जनपद भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड व पुलिस को पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला जज को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले जिम्मेदार-----
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हंगामा और तोड़फोड़ में किन-किन अपचारियों का हाथ है। कई जांचें होनी हैं, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed