फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four including two real brothers injured in road accidents

Chitrakoot News: सड़क हादसों में दो सगे भाई समेत चार घायल

Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four including two real brothers injured in road accidents
चित्रकूट/पहाड़ी । अलग-अलग सड़क हादसों में दो भाई समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के कलवारा खुर्द निवासी सगे भाई फूलचंद्र यादव (45) व केशव यादव (40) बाइक से सोमवार की सुबह मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह शहर के पावर हाउस के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जिसके चलते वह दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। आनन-फानन उन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार फूलचंद्र यादव ने हेलमेट नहीं पहना था।

कर्वी कोतवाली अंतर्गत बनकट निवासी अंकित साहू (26) व शंकर बाजार निवासी अमित (26) रविवार की रात्रि बाइक से बनकट गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गल्ला मंडी के पास पहुंचे तो सामने अचानक जानवर आ गया। जिसके चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार अंकित ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed