फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   former,temple,mla,banda,law

आंदोलन करना गलत, शंका मिटाएं

Sat, 20 Feb 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
former,temple,mla,banda,law
चित्रकूट। प्रधानमंत्री किसानों के साथ है, जो कृषि कानूनों में परिवर्तन किए गए हैं वह किसानों के खुशहाली और समृद्धि के लिए हैं। सरकार वार्ता के लिए तैयार है अगर कोई रचनात्मक सुझाव देना चाहता है तो उस पर विचार किया जाएगा। किसानों के आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है इसलिए किसानों को सरकार से बातचीत करनी चाहिए अगर कोई उन्हें आशंका है तो उन आशंकाओं का समाधान करना चाहिए। यह बात कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह शनिवार को भगवान कामतानाथ के दर्शन करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों को कोई शंका है तो वे सीधे बात करें। आंदोलन न करें।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल के बांदा जिले में किसानों के लगने वाले तीन दिवसीय मेले का लोकार्पण करने के लिए से पहले उन्होंने कृषि कार्यों की समीक्षा भी की। आरोग्यधाम में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि वितरण के लिए हर माह की 1,2व 3 तारीख को कैंप लगाएं। गांव में किसानों को नये कृषि कानूनों के फायदे की जानकारी दी जाए। इस मौके पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed