फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Foreign artists staged Sita Haran Hanuman Milan

Chitrakoot News: विदेशी कलाकारों ने सीता हरण हनुमान मिलन का किया मंचन

Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Foreign artists staged Sita Haran Hanuman Milan
फोटो 26 सीकेटीपी-11- परिचय-रामलीला मेें भरत मिलाप के दौरान भगवान राम को मनाते भगवान भरत। संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी के राघव प्रयागघाट में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन हो रहा है। इसमें इंडोनेशिया व वियतनाम के कलाकारों ने सीता हरण, हनुमान मिलन की लीला प्रस्तुत की। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में मारीच नाम का राक्षस सुनहरे हिरण के वेश धारण कर पंचवटी कुटिया के पास गया। जिस पर माता सीता मोहित हो जाती हैं। उनकी जिद पर भगवान राम हिरण का पीछा करते हैं। मारीच राम को आवाज लगाता है। सीता लक्ष्मण से राम को बुलाने की विनती करती हैं। लक्ष्मण रेखा खींचने बाद लक्ष्मण श्रीराम के खोज में निकल पडे़। इसी दौरान रावण ने सीता का हरण कर लिया। कलाकार कई तरह के मुखौटा बनकर लीला प्रस्तुत की। शहर के नई बाजार व पुरानी बाजार सहित भौरी, मऊ , राजापुर में भी रामलीला हो रही है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ऐचवारा गांव में गार्गेय रामलीला समिति की ओर से धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। भगवान राम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। प्रभु राम और माता जानकी की भूमिका निभा रहे छोटे-छोटे बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। एसपी अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, कैलाश रलिहा, एसडीएम मो जसीम, एआरटीओ दीप्ति त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, डाॅ. सुरेन्द्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पतंजलि योग समिति की महिलाओं ने कराया कन्या भोज
चित्रकूट। भारत स्वाभिमान की महामंत्री मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की योगिनी बहनों ने जनपद की दृष्टि संस्थान की कन्याओं को भोजन कराया। नवरात्र में मां नवदुर्गा को समर्पित करते हुए डांडिया एवं भजन का कार्यक्रम भी किया। जिला प्रभारी मंजू केशरवानी ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया एवं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कन्या भोज एवं डांडिया महोत्सव में सरोज जैन, मंजू केशरवानी, पदमा सिंह, विमल आर्य, निर्मला, साधना, लालमणि, अमिता अग्रवाल, वीणा बंधवकर, माधुरी सिंह, मनीषा केसरवानी, मंजू अग्रवाल, रमा, नीलम, ज्योति, गुंजन, रीत, अंजू, विद्या, ममता, सरिता, मंजूषा, संध्या सहित लगभग एक सैकड़ा महिलाएं शामिल हुईं।संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी-11- परिचय-रामलीला मेें भरत मिलाप के दौरान भगवान राम को मनाते भगवान भरत। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी-11- परिचय-रामलीला मेें भरत मिलाप के दौरान भगवान राम को मनाते भगवान भरत। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी-11- परिचय-रामलीला मेें भरत मिलाप के दौरान भगवान राम को मनाते भगवान भरत। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी-11- परिचय-रामलीला मेें भरत मिलाप के दौरान भगवान राम को मनाते भगवान भरत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed