{"_id":"6946e3e47c39bc50860ebf1d","slug":"fog-may-affect-rabi-crops-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-124665-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोहरा पड़ने से रबी की फसलों पर हो सकता असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोहरा पड़ने से रबी की फसलों पर हो सकता असर
Sat, 20 Dec 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-21- परिचय- कोहरे से प्रभावित हो रही खेती। संवाद
चित्रकूट। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में रबी की फसल में इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर रबी की फसलों के साथ सब्जियों पर भी पड़ सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी गई कि फसलों की हल्की सिंचाई करते रहे। खेत को खरपतवार से मुक्त रखा जाए।
मौसम में हुए परिवर्तन को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता देखी जा रही है। कहीं अधिक दिन कोहरा पड़ा तो फसल खराब हो सकती है। गनीवां कृषि फार्म के वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी और मनोज शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण गेहूं की फसल में पीलापन, पत्तियों में रोग हो जाता है। इस समय फसलों में फूल निकलने के साथ फली बनने लगी हैं। कोहरा पड़ने से माहू कीट फसल में लग जाता है। इसके बचाव के लिए किसान रसायन का छिड़काव करना चाहिए।
घने कोहरे के कारण चने की फसल में वृद्धि रुक जाती है। देर शाम को सिंचाई न करें । फफूंदनाशक दवा का छिड़काव न करें। बताया कि इस समय अरहर की फसल में लगी फली पकने की अवस्था में है। कोहरे के कारण नमी बढ़ने के साथ ही फफूंद रोग हो सकता है। इससे बचाव के लिए खराब फलियों की कटाई कर दें।-- -- -- -- -- -- -- -इनसेट
विज्ञापन
बागवानी में भी इसका पड़ सकता असर
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि कोहरा के कारण बागवानी में भी इसका असर पड़ सकता है। इस समय मटर की फसल में फली लग गई हैं। कोहरा पड़ने से मिल्डयू रोग लग जाता है। इससे फली में दाने नहीं पड़ते हैं। दवा का छिड़काव करें। घने कोहरे के कारण झुलसा रोग हो जाता है। इसके लिए फफूंदनाशक दवा का छिड़काव करें। (संवाद)
विज्ञापन
मौसम में हुए परिवर्तन को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता देखी जा रही है। कहीं अधिक दिन कोहरा पड़ा तो फसल खराब हो सकती है। गनीवां कृषि फार्म के वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी और मनोज शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण गेहूं की फसल में पीलापन, पत्तियों में रोग हो जाता है। इस समय फसलों में फूल निकलने के साथ फली बनने लगी हैं। कोहरा पड़ने से माहू कीट फसल में लग जाता है। इसके बचाव के लिए किसान रसायन का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण चने की फसल में वृद्धि रुक जाती है। देर शाम को सिंचाई न करें । फफूंदनाशक दवा का छिड़काव न करें। बताया कि इस समय अरहर की फसल में लगी फली पकने की अवस्था में है। कोहरे के कारण नमी बढ़ने के साथ ही फफूंद रोग हो सकता है। इससे बचाव के लिए खराब फलियों की कटाई कर दें।