{"_id":"641a01352c178990c20d1174","slug":"five-exam-centers-made-for-pcs-exam-chitrakutt-news-c-12-1-135738-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीसीएस परीक्षा के लिए बनाए पांच परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीसीएस परीक्षा के लिए बनाए पांच परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य, अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्री) व बीएड परीक्षा के आयोजन के लिए केंद्र निर्धारण के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि पीसीएस (प्री) परीक्षा का आयोजन 14 मई रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे व अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। इसी प्रकार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को प्रथम पाली 9 से 12 बजे, द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक होगी। पीसीएस परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर काॅलेज, चित्रकूट इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कर्वी, पोद्दार इंटर काॅलेज सीतापुर, गोस्वामी तुलसीदास डिग्री काॅलेज बेड़ी पुलिया बनाए गए हैं।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि प्रकाश, पंखों की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, प्रश्न पत्र रखने को अलग से कक्ष, अभ्यर्थियों के बैग मोबाइल आदि रखने के इंतजाम, परीक्षा केंद्र पर पूर्व में परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में कोई प्रतिकूल तथ्य न आया हो उसे देखा जाए। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का मार्ग, यातायात के लिए वाहनों की पर्याप्त साधन रहे।
विज्ञापन
एडीएम कुंवर बहादुर सिंह से कहा कि परीक्षा के संबंध में जो शासन से व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं उनका सत्यापन एसडीएम को पत्र भेजकर कराएं। डीआईओएस से यह भी कहा कि परीक्षार्थियों की व्यवस्था को देखते हुए डायट शिवरामपुर, परम विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शिवरामपुर, संत थॉमस स्कूल, आईटीआई आदि विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए देखकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिससे जनपद में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा सके। बैठक में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसडीएम सतीश चंद्र, डीआईओएस देवेंद्र स्वरूप, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनय दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।